फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में बच्चों ने जमकर खेले रंग

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। होली पर्व से एक दिन पहले ही युवा और बच्चे रंगों से सराबोर दिखे। होली के अवकाश से पूर्व शिक्षण संस्थानों में छात्रों ने जमकर होली खेली। कोरोना महामारी के कारण दो साल इंतजार के बाद बच्चों ने एक दूसरे को जमकर गुलाल लगाया।
विज्ञापन

इधर, तीन दिन से बाजारों में होली की खरीदारी का सिलसिला भी तेज है। होली की पूर्व संध्या पर बच्चों, युवाओं और हर उम्र के लोगों ने जमकर मस्ती की। वीरवार शाम से ही युवाओं ने टोलियों में एक दूसरे को रंगने का सिलसिला शुरू कर दिया। बच्चों ने भी जमकर मस्ती की। लिटिल एेंजल्स स्कूल कठुआ के बच्चों ने धूमधाम से त्योहार मनाया। स्कूल स्टाफ के सदस्यों ने भी बच्चों के साथ मस्ती की। शुक्रवार को होली पर्व की छुट्टी से पहले बच्चों ने पर्व का जमकर आनंद दिया। आपसी मनमुटाव को भुलाकर रंगों से जिंदगी को सजाने के त्योहार होली को लेकर शहर में बाजारों में खासी रौनक देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें