फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याएं तो हल होती नहीं, बंद कर देना चाहिए ब्लॉक दिवस कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। ब्लॉक दिवस में उठाई जाने वाली समस्याएं तो हल होती नहीं, तो इस कार्यक्रम को बंद कर देना चाहिए। यह बात बुधवार को हीरानगर में लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में ब्लॉक दिवस के मौके पर पंचायत प्रतिनिधियों ने कही। इस दौरान एसडीएम राकेश शर्मा और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

सरपंच राकेश खजूरिया ने कहा कि पहले भी ब्लॉक दिवस पर क्षेत्र की समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिनका अभी तक समाधान नहीं हुआ है।
ट्रंगोली गांव को जाने वाली सड़क का टेंडर होने के बावजूद ठेकेदार काम शुरू नहीं कर रहा। कई बार अधिकारियों को जानकारी दी जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं करता। इस गांव के दोनों तरफ नाले पड़ते हैं, जिनमें बरसात में पानी बढ़ने से यह गांव सभी इलाकों से कट जाता है। अभी तक इस सड़क को बनाने का काम शुरू नहीं हुआ है और बरसात आने में कुछ ही महीने बचे हैं। उन्होंने मांग की कि ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट कर किसी दूसरे ठेकेदार को एक काम दिया जाए। इस दौरान रावी-तवी विभाग की नहरों पर अतिक्रमण का मुद्दा भी उठाया गया। नहरों में लोग घरों का गंदा पानी फेंक रहे हैं, लेकिन विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि अधिकारियों की टीम मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लेगी और हमें रिपोर्ट करेगी, जो भी अतिक्रमण होगा उसे हटवाया जाएगा। अन्य समस्याओं के समाधान के लिए भी संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें