फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में भी लापता पायलट की तलाश में जारी रहा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। तीन अगस्त की सुबह रंजीत सागर झील में दुर्घटनाग्रस्त सेना के रूद्र हेलिकॉप्टर में सवार दूसरे पॉयलट की तलाश 15वें दिन भी जारी रही। देर शाम सर्च ऑपरेशन बंद किए जाने तक झील से सेना को हेलिकॉप्टर का एक पांच से छह फुट का हिस्सा बरामद होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन

दो दिन पहले ही एक पायलट का शव झील से बरामद कर दिया गया था। सेना की ओर से अभियान को युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है। सोमवार शाम एक टीम द्वारा तलाशी अभियान पूरी किए जाने के बाद देर रात फिर से दूसरी टीम ने अभियान शुरू कर दिया। पुर्थू के इलाके में सेना की बड़ी-बड़ी मशीनें, हेलिकॉप्टर, ट्रक डेरा डाले हुए हैं।
झील के बीच बड़ी मशीनों और सोनार की मदद से हेलिकॉप्टर के मलबे और लापता दूसरे पायलट की तलाश की जा रही है। 15वें दिन शाम छह बजे के लगभग सर्च आपरेशन थम गया। इससे पहले सेना की ओर से एक बेड़ा झील के बीच उतारा गया। झील किनारे सेना की ओर से हेलिकॉप्टर का मलबा खींचने के लिए बड़ी-बड़ी मशीनें भी तैनात रखी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें