फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव की समस्या का समाधान किए जाने की उठाई मांग

विज्ञापन
लगातार बारिश के बाद शहर के वार्ड 18 की गली में भरा बारिश का पानी, संवाद। - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। पिछले तीन दिनों से जारी बारिश के चलते शहर के कई वार्डों में लोगों की दिनचर्या प्रभावित होने लगी है। कई वार्डों में अभी तक पानी की निकासी के पर्याप्त प्रबंध नहीं हैं, और न ही वहां पक्की गलियों का निर्माण किया गया है। ऐसे में रहने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

शहर के वार्ड 18 स्थित दुर्गा कॉलोनी में जगह-जगह हुआ जलभराव लोगों के लिए मुसीबत का कारण बन रहा है। स्थानीय निवासी रामदास ने बताया कि दो दशक पूर्व बसी कॉलोनी में न तो पानी की निकासी का प्रबंध है, और न ही पक्की गलियों का आज तक निर्माण किया गया। जिसके चलते लोगों को साल भर परेशानी का सामना करना पड़ता है। बारिश के दिनों में गलियों की हालत इतनी बदतर हो जाती है कि घरों से निकलना भी मुश्किल हो जाता है।
उन्होंने कहा कि उनके मोहल्ले में करीब सौ घर इस समस्या से जूझ रहे हैं। लेकिन, नगर परिषद इस ओर ध्यान नहीं दे रहा। तीन दिनों के बाद बारिश थम गई है, लेकिन अभी भी बादल छाए हुए हैं। ऐसे में अगर फिर बरसात होती है तो लोगों को और ज्यादा परेशानी होगी। उन्होंने प्रशासन से उनकी कॉलोनी में पानी की निकासी का प्रबंध करने के साथ गलियों का निर्माण कराए जाने की मांग की है। ताकि, यहां रहने वाले लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें