पूर्व एमएलसी की हत्या मामले पर रोष जताते जिला गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व जिला प्रधान चरण?
- फोटो : KATHUA
कठुआ। पूर्व एमएलसी व जम्मू कश्मीर ट्रांसपोर्ट यूनियन के प्रधान त्रिलोक सिंह वजीर की नई दिल्ली में हुई हत्या पर जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने कड़ा रोष जताया है।
रविवार को आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व जिला प्रधान चरणजीत सिंह भोला ने कहा कि पूर्व एमएलसी की जिस तरह संदिग्ध अवस्था में हत्या की गई है, वह किसी गंभीर साजिश की ओर इशारा करती है। लिहाजा, इस मामले की गंभीरता से जांच कराई जानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि टी एस वजीर समाज के हर तबके के लिए संघर्ष करते रहे हैं। इसी कारण वह किसी एक खास वर्ग या संप्रदाय के नेता न होकर, आम लोगों के नेता थे। इसका प्रमाण गत दिवस जम्मू में हुए उनके अंतिम संस्कार में देखने को मिला। जहां समाज के हर वर्ग के लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए हैं। उन्होंने जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल से मांग करते हुए कहा कि इस घटना की सीबीआई से जांच कराई जाए। ताकि, हत्यारे का जल्द पता लग सके।