फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कैंप में 550 लोगों को बांटी दवाइयां

विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोट। जिला आयुष अधिकारी कठुआ के निर्देश पर वीरवार को वरुण देव स्थान उज्जपुल में आयुष विभाग की ओर से मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें 550 लोगों का मेडिकल चेकअप कर उन्हें दवाइयां दी गईं।
विज्ञापन

मेडिकल कैंप में फार्मासिस्ट रवि शर्मा ने बताया कि वीरवार को कैंप में डा. दर्शन शर्मा ने लोगों का चेकअप कर दवाइयां दीं। आयुष विभाग के डा. दर्शन शर्मा ने इस अवसर पर शिविर में मौजूद स्टाफ को रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने के लिए कई प्रकार के टिप्स दिए। आयुर्वेदिक दवाइयों के साथ जड़ीबूटी के बारे में बताया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गिलोय, क्वाथ, तुलसी, आंवला और अन्य कई प्रकार की आयुर्वेदिक दवाइयों का उपयोग करने से कई प्रकार की बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है। उन्होंने लोगों को हर दिन थोड़ा समय निकालकर प्राणायाम करने की सलाह भी दी। इस मौके पर विभाग की ओर से करीब 550 लोगों को निशुल्क आयुर्वेदिक दवाइयां दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें