फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार महीने से खराब है हैंडपंप

विज्ञापन
बिलावर के महाकाली मंदिर के पास खराब पड़ा हैंडपंप। संवाद - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
बिलावर। तहसील मुख्यालय के बाहर महाकाली मंदिर के निकट भूजल विभाग की ओर से लगाया गया हैंडपंप पिछले चार महीनों से खराब पड़ा है। कई बार भूजल विभाग को हैंडपंप ठीक करने के लिए अवगत करवाया गया, लेकिन आज तक हैंडपंप को ठीक नहीं किया गया है। नगर कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राकेश चंदेल ने बताया कि हर दिन कई प्रकार के कामकाज के लिए लोग तहसील कार्यालय पहुंचते हैं, जिन्हें पेयजल के लिए काफी परेशानियां उठानी पड़ती हैं।
विज्ञापन

अमित शर्मा ने बताया के मंदिर के पास लगाए गए हैंडपंप से महाकाली मंदिर की साफ सफाई की जाती है। साथ ही मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को भी हैंडपंप खराब होने से दिक्कत होती है। विक्रम शर्मा ने बताया कि कई दुकानदार पेयजल के लिए इसी हैंड पंप पर निर्भर हैं लेकिन भूजल विभाग की ओर से आज तक हैंडपंप को ठीक नहीं करवाया गया है। भुवनेश्वर और श्यामलाल ने बताया के कई बार इस संबंध में भूजल विभाग को अवगत करवा चुके हैं लेकिन कोई भी समस्या का समाधान करने के लिए गंभीर नहीं है। लोगों ने भूजल विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द खराब पड़े हैंडपंप को ठीक किया जाए, जिससे स्थानीय और बाहरी इलाकों से बिलावर पहुंचने वाले लोगों को हैंडपंप का पेयजल उपलब्ध हो सके। लोगों ने इस संबंध में भूजल विभाग से जल्द से जल्द संज्ञान लेने की मांग की है। इस संबंध में नगर कमेटी बिलावर के चेयरमैन उमाकांत बसौतरा ने बताया के भूजल विभाग के अधिकारियों को इस संबंध में अवगत करवा दिया गया है, जल्द ही हैंडपंप को ठीक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें