फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वंचित वर्ग के उत्थान के लिए सरकार कर रही कामःपूर्व वनमंत्री

विज्ञापन
नगरी कस्बे में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते पूर्व वनमंत्री राजीव जसरोटिया। संवाद - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। नगरी म्यूनिसिपल कमेटी की ओर से सोमवार को योजनाओं के उद्घाटन के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूर्व वनमंत्री राजीव जसरोटिया मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। इस दौरान पूर्व वनमंत्री ने लोगों की समस्याओं को सुना और समाधान का आश्वासन दिया। पूर्व वनमंत्री ने कहा कि सरकार वंचितों के उत्थान के लिए कार्य कर रही है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान पूर्व वनमंत्री ने कस्बे के वार्ड नंबर 4 में 14 लाख की लागत से बनाई गई लेन व डिप कवर ड्रेन का उद्घाटन किया। वहीं उन्होंने कस्बे के दो दिव्यांगों को समाज कल्याण विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई व्हील चेयर भी वितरित की। म्यूनिसिपल कमेटी के चेयरमैन ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 92 लाभार्थी परिवारों को उनकी किश्तें वितरित करने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अति शीघ्र सभी लाभार्थी परिवारों को लगभग 40 लाख 25 हजार रुपये उनकी किश्त के मुताबिक खाते में डाल दिए जाएंगे।
वहीं पूर्व वन मंत्री राजीव जसरोटिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार भारत को विश्व पटल पर एक मजबूत राष्ट्र बनाने के साथ समाज के वंचित वर्ग के उत्थान के लिए लगातार प्रयास कर रही है। चाहे वह महिलाओं को निशुल्क रसोई गैस कनेक्शन रहा हो या फिर कोरोना से बने हालात में गरीब परिवारों को निशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराना। गरीबों के खाते में पैसे भेजे गए। किसानों को भी किसना सम्मान निधि के माध्यम से रुपये दिए गए। सरकार हमेशा हर वर्ग का बिना किसी जाति, धर्म और संप्रदाय का भेद किए उनकी मदद के लिए तैयार है। उन्होंने आगामी 24 अप्रैल को सांबा जिला के पल्ली में होने वाली प्रधानमंत्री की रैली में शामिल होने के लिए लोगों को आमंत्रित किया। म्यूनिसिपल कमेटी के चेयरमैन अनिल सिंह अंदोत्रा की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के दौरान इस मौके पर नगर उपाध्यक्ष बबलू कुमार, पार्षद कुलभूषण कुमार, पार्षद नरेश कुमार, पार्षद सोनिया देवी, पार्षद रामकृष्ण, पार्षद बिमला देवी, पार्षद बीटा रानी के अलावा कस्बे के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें