फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले के किनारे फेंक रहे कूड़ा, दूषित हो रहा पानी

विज्ञापन
हीरानगर कस्बे के नजदीक नाले में निकाय समिति की ओर से फेंकी गई गदंगी। - संवाद - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
हीरानगर। कस्बे की गंदगी उठाकर पास से गुजरने वाले एक प्राकृतिक नाले के किनारे फेंककर पानी को दूषित करने का काम निकाय समिति की ओर से किया जा रहा है। इस मुद्दे को स्थानीय समाज सेवक संजीव सिंह ने ब्लॉक दिवस के दौरान उठाया और उचित कार्यवाई किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

संजीव सिंह ने बताया कि वह पिछले कई महीनों से इस मामले को लेकर कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं। आरटीआई में उन्होंने निकाय समिति से यह जानकारी मांगी कि वह कस्बे की गंदगी कहां फेंक रहे हैं तो जवाब यह मिला कि कस्बे से दो किलोमीटर दूर गंदगी फेंकी जा रही है। जबकि वास्तविकता में सारी गंदगी कस्बे के पास से गुजरने वाले नाले के किनारे फेंकी जा रही है। नाले के किनारे कूड़े के बड़े-बड़े ढेर लग चुके हैं और गंदगी नाले में गिरने से पानी दूषित हो रहा है। गंदगी से फैलने वाली बदबू के कारण राहगीरों का गुजरना मुश्किल हैं। ईओ अमित शर्मा ने बताया कि 40 वर्ष से गंदगी यहीं फेंकी जा रही है। गंदगी फेंकने के लिए नई जगह चिह्नित कर ली गई है। जल्द ही चिह्नित जगह पर कूंड़ा फेंका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें