फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांझी मोड़ चौक पर अतिक्रमण हटाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में आयोजित ब्लॉक दिवस में सांझी मोड़ चौक पर अतिक्रमण हटाने का मुद्दा जोरों से उठाया गया। इस पर एसडीएम राकेश शर्मा ने आश्वासन दिया कि अतिक्रमण हटाने के बाद फिर से कोई उस जगह पर अतिक्रमण करता है तो उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

भाजपा मंडल अध्यक्ष राज सिंह ने कहा कि सांझी मोड़ चौक के आसपास सड़क किनारे प्रशासन ने अतिक्रमण हटवाया था, लेकिन कुछ अतिक्रमणकारियों को छूट दे दी गई। जिसके बाद अन्य ने भी फिर से सड़क किनारे अतिक्रमण कर लिया। उन्होंने कहा कि पहले भी इस मामले को इसी कार्यक्रम में उठा चुकें है, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। यही कारण है कि अब लोगों को ब्लॉक दिवस में रुचि कम होती जा रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो अगले ब्लॉक दिवस में कुछ लोगों को साथ लेकर आएंगे और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। वहीं पंच शाम लाल ने उप जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध कराने और डॉक्टरों की कमी पूरी करने की मांग की। इस दौरान कुछ लोगों ने बिजली कटौती से हो रही दिक्कतों के बारे में भी विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें