फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुफ्त ट्यूशन के बाद बच्चों में बांटी शिक्षा संबंधी सामग्री

विज्ञापन
कोटपुन्नू पंचायत के जरूरतमंद बच्चों में वितरित की गई शिक्षा संबंधी सामग्री। - विज्ञप्ति। - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
हीरानगर। ऑनलाइन शिक्षा के लिए स्मार्टफोन खरीदने में असमर्थ बच्चों को मुफ्त ट्यूशन की व्यवस्था देने के बाद कोटपुन्नू पंचायत ने अब जरूरतमंद बच्चों में शिक्षा संबंधी सामग्री भी वितरित की है।
विज्ञापन

30 जुलाई को पंचायत प्रतिनिधियों ने फैसला लिया था कि पंचायत में जो भी बच्चे स्मार्टफोन खरीदने में असमर्थ हैं, और ऑनलाइन पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं, उनके लिए पंचायत की तरफ से मुफ्त ट्यूशन की व्यवस्था की जाएगी। इस फैसले को अमलीजामा पहनाते हुए 5 अगस्त से गांव के स्वयंसेवक युवाओं ने बच्चों के समूह बनाकर उन्हें पढ़ाने का काम शुरू कर दिया है। पंचायत की इस पहल से बच्चों को काफी लाभ हुआ है और अभिभावकों की चिंता भी कम हुई है।
सोमवार को पंचायत ने एक और पहल करते हुए जरूरतमंद बच्चों में शिक्षा संबंधी सामग्री वितरित की। आर्थिक तौर पर कमजोर बच्चों में कॉपी, पेन, पेंसिल, आदि बांटे गए। सरपंच विनय शर्मा ने बताया कि पंचायत के हर बच्चे को शिक्षा देने के उद्देश्य से शुरू की गई मुहिम धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है। खुशी की बात यह है कि बहुत से युवा स्वयंसेवक इस कार्य में बढ़-चढ़कर रुचि ले रहे हैं। उनकी मेहनत और लगन से उन बच्चों को पढ़ने का मौका मिला है जो स्मार्टफोन की सुविधा न होने के कारण ऑनलाइन शिक्षा से कट चुके थे। आगे भी जरूरतमंद बच्चों को पंचायत की ओर से संभव सहायता दी जाती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें