केयर क्लब के फ्री एजूकेशन इंस्टीट्यूट का शुभारंभ करते प्रधानाचार्य केवल कृष्ण, संवाद।
- फोटो : KATHUA
कठुआ। कोरोना महामारी के दौरान विद्यार्थियों को बेहतर मार्गदर्शन देने के लिए केयर क्लब टीम ने तीसरा फ्री एजूकेशन इंस्टीट्यूट शुरू किया है। सोमवार को दियाला चक में शुरू होने वाले इस इंस्टीट्यूट का उद्घाटन हायर सेकेंडरी स्कूल सल्लन के प्रधानाचार्य केवल कृष्ण ने किया।
अपने संबोधन में प्रधानाचार्य ने क्लब टीम के प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि दुनिया में जितने भी प्रकार के दान शास्त्रों में वर्णित हैं, उनमें विद्या का दान सर्वश्रेष्ठ है। क्योंकि, यही दान आने वाली पीढ़ी को ज्ञान के प्रकाश से उज्जवल भविष्य की ओर ले जाएगा। उन्होंने विद्यार्थियों को स्टेशनरी प्रदान करते हुए क्लब का उत्साह बढ़ाया। इस मौके पर राम पाल, डॉ. गुरदेव, कुलवंत, विजय, पूनम देवी, आदि उपस्थित रहे।