फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशाला के पास खड्ड में लगी आग को फायरकर्मियों ने बुझाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। राष्ट्रीय राजमार्ग पर सहार खड्ड स्थित गोशाला के पास अज्ञात परिस्थितियों में आग भड़क गई। इस घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची फायर सर्विस की टीम ने आग को काबू कर लिया। जिसके कारण वहां किसी प्रकार का बड़ा नुकसान नही हुआ।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर को अचानक खड्ड की झाड़ियों में आग भड़क गई। जो देखते ही देखते वहां सैकड़ों कनाल में फैल गई। आग को बेकाबू होता देख स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी फायर सर्विस को दी। मौके पर पहुंचे आधा दर्जन फायर सर्विस के जवानों ने आग को काबू करने के लिए अपने प्रयास शुरू कर दिए लेकिन काफी बड़े इलाके में फैली आग को काबू करने के लिए उन्हें करीब तीन घंटे कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। तब जाकर आग को काबू किया जा सका।
घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शी बाबू राम ने बताया कि गोशाला और वन विभाग के क्लोजर के पास तेजी से फैल रही आग को अगर समय रहते काबू न किया गया होता तो उसकी चपेट में गोशाला के साथ क्लोजर भी आ सकता था। लेकिन गनीमत है कि फायर सर्विस के प्रयास से आग को काबू कर लिया गया है। जिससे कोई बड़ा नुकसान नही हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें