फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से रोजगार परामर्श केंद्र की इमारत में लगी आग

विज्ञापन
जिला रोजगार व परामर्श केंद्र में आग लगने से जला समान निकालते दमकलकर्मी, संवाद। - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। जिला रोजगार एवं परामर्श केंद्र की नहर से सटी इमारत में वीरवार की सुबह अचानक आग लग गई। इमारत के कई कमरों से धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने विभाग के कर्मचारियों और अग्निशमन दस्ते को सूचना दी। इसके बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

वीरवार सुबह छह बजे के आसपास सड़क से गुजर रहे लोगों ने रोजगार परामर्श केंद्र की इमारत से धुआं उठता पाया। इमारत के निचले हिस्से में आग भड़क गई, तो ऊपरी हिस्से को धुएं ने घेर लिया था। इसकी जानकारी फौरन विभाग के कर्मचारियों और अग्निशमन दस्ते को दी गई। इस बीच आग से बिजली का पैनल, पुराना रिकार्ड, दो पुराने डेस्कटॉप, सीपीयू और एक वोल्टेज स्टेब्लाइजर को नुकसान पहुंचा है। विभाग के सहायक निदेशक नरेश कुमार ने बताया कि पुराने रिकॉर्ड के साथ कबाड़ हो चुके सामान में आग लगी थी। आग निचली मंजिल में लगी और पैनल को नुकसान पहुंचा। ऐसे में अंदेशा है कि शॉर्ट सर्किट से ही आग भड़की थी।

जिला रोजगार व परामर्श केंद्र में लगी आग को बुझाता दमकलकर्मी, संवाद।- फोटो : KATHUA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें