फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुशाला में लगी आग, चार मवेशी जिंदा जले

विज्ञापन
महानपुर के सुलाड़ी में लगी आग से पशुशाला जलकर हुआ राख। संवाद - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
महानपुर। पंचायत महानपुर बी के गांव सुलेडी में संदिग्ध परिस्थितियों में पशुशाला में आग लगने से चार मवेशी जिंदा जल गए। सूचना पर मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार मोहनलाल, पशु चिकित्सक और पुलिस कर्मचारियों ने घटना की जानकारी की। जले हुए मवेशियों का पोस्टमार्टम कर उन्हें गांव से दूर दफना दिया गया।
विज्ञापन

पशुशाला के मालिक किशोरी पाठक ने बताया कि सुबह लगभग पांच बजे के करीब संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। स्थानीय लोगों के प्रयासों से आग पर काबू पा लिया गया। इस दौरान पशुशाला के अंदर दो बैल, एक गाय और एक बकरा जल गया। नायब तहसीलदार मोहनलाल, पशु चिकित्सक, स्थानीय सरपंच शुकुल कुमार मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। नायब तहसीलदार की मौजूदगी में मवेशियों का पोस्टमार्टम किया गया। इसके पश्चात मवेशी को गांव से दूर दफना दिया गया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें