फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुआवजे की मांग को लेकर किसानों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
मुआवजे की मांग को लेकर मढ़ीन में प्रर्दशन करते किसान। - संवाद - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
हीरानगर। पिछले साल सितंबर में बेमौसम हुई बरसात से किसानों की धान की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई थी। अभी तक मुआवजा न मिलने से नाराज किसानों ने सोमवार को मढ़ीन तहसील कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। साथ ही चेतावनी दी कि जल्द मुआवजा नहीं मिला तो बड़ा आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल किसान नेता शिवदेव सिंह ने कहा लगभग छह माह पहले हुई बारिश से धान की फसल खराब हो गई थी। संबंधित विभाग के अधिकारियों ने नुकसान का जायजा लिया और किसानों को आर्थिक सहायता देने का वादा किया था। लगभग छह माह गुजरने की बाद भी किसानों को मुआवजा नहीं मिला है। मौजूदा सरकार किसानों की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है। नेकां नेता धर्मपाल कुंडल ने कहा कि कर्ज में डूबे किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा मिलना चाहिए था। अफसोस की बात है कि छह महीने का समय बीत गया, लेकिन किसानों को मुआवजा नहीं मिला। प्रदर्शन में मखनी बंद्राल, नायब सरपंच सुमित सिंह, पूर्ण चंद, जंगी राम, ध्रुव सिंह, साबिल सिंह आदि भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें