फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच करने पहुंची विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम

Fri, 11 Nov 2016 12:27 AM IST
kathua
विज्ञापन
रहस्यमय बीमारी की जांच करते विशेषज्ञ चिकित्सक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गोविंदसर गांव में पिछले डेढ़ महीने से फैली रहस्यमय बीमारी से अभी भी दो दर्जन से अधिक लोग पीड़ित हैं। समाचार पत्र में मामले को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद वीरवार को स्वास्थ्य विभाग का अमला गोविंदसर गांव में पहुंचा। मुख्य शिक्षा अधिकारी आर के सांगड़ा की अगुवाई में बीएमओ परोल, एपिडिमॉलोजिस्ट, विशेषज्ञ डाक्टर मुकुल उब्बट सहित पैरामेडिकल स्टाफ गांव में पहुंचा। इस दौरान गांव के लोग इलाज और जांच करवाने के लिए पहुंचने शुरू हो गए। दोपहर बाद तक मरीजों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. आर के सांगड़ा के अनुसार कुल 34 मरीजों की मौके पर ही जांच की गई है। 29 मरीजों को बुखार पाया गया है, जबकि अठारह से उन्नीस मरीज ऐसे हैं, जिन्हें बुखार के साथ जोड़ों के दर्द और सूजन की शिकायत है। उन्होंने बताया कि कई मामले ऐसे हैं जिनमें सुधार हो चुका है, लेकिन बीमारी के कारणों की जांच के लिए उनकी जांच भी की गई है। उन्होंने बताया कि कुछ मरीजों के रक्त के सैंपल जांच के लिए गए हैं, जबकि कुछ अन्य टेस्ट करवाए जाने है। इसके लिए शुक्रवार को उन्हें जिला अस्पताल बुलाया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें