फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमित किए जाने की मांग को लेकर बिजली कर्मियों ने जताया रोष

विज्ञापन
हटली मोड़ ग्रिड स्टेशन में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते बिजली कर्मी। संवाद - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। बिजली विभाग में स्थायी नियुक्ति की मांग कर रहे पीडीडी संविदा कर्मियों ने सरकार व प्रशासन द्वारा कोई सुध न लेने पर रोष जताया। हटली मोड़ स्थित ग्रिड स्टेशन में जमा हुए दर्जनों कर्मियों ने अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद करते हुए चेतावनी दी कि मांगे पूरी होने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन

पीडीडी इंप्लाइज यूनियन के अंग्रेज सिंह ने संविदा कर्मियों का 75 रुपया दिहाड़ी बढ़ाया जाना महंगाई के इस दौर में मजाक बताया। उन्होंने कहा कि विभाग में बीस-बीस साल की सेवा देने के बावजूद आज तक उनकी सुध नही ली जा रही है। उन्होंने कहा कि फरवरी माह में उपराज्यपाल द्वारा विभाग के 12 हजार कर्मचारियों को नियमित करने की घोषणा की गई थी जिसे आज तक मूर्त रूप नहीं दिया गया है। ऐसे में जान हथेली पर लेकर विभाग में सेवा देने वाले अस्थायी कर्मचारियों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती तो वह संविदा कर्मियों के साथ संघर्ष के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें