फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार में तीन शिक्षक मिले गैर हाजिर, स्कूल के कमरे भी बंद थे, हैडमास्टर का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ/बिलावर। बिलावर शिक्षा जोन के सरकारी मिडिल स्कूल गोरठा में चार में से तीन शिक्षक गैर हाजिर पाए गए, स्कूल के कमरे भी बंद मिले। इस लापरवाही की गाज स्कूल के हेडमास्टर पर गिरी है। जोनल शिक्षा अधिकारी ने स्कूल में पाई गई अनियमितताओं पर लिखित में जहां हेडमास्टर को कड़ी फटकार लगाई, वहीं कारण बताओ नोटस भी जारी कर दिया है। इसके साथ ही अप्रैल का वेतन भी रोक दिया गया है। उधर, मामला मुख्य शिक्षा अधिकारी के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने भी निर्देश दिए हैं कि अगले आदेश तक वेतन जारी न किया जाए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 23 अप्रैल को जोनल शिक्षा अधिकारी बिलावर कुलभूषण शर्मा ने सरकारी मिडिल स्कूल गारेठा का औचक दौरा किया। अधिकारी ने पाया कि मुख्य अध्यापक के कार्यालय के अलावा स्कूल के सब कमरे बंद थे। जोनल शिक्षा अधिकारी ने फटकार लगाते हुए कहा कि जिस तरह का रवैया स्कूल में अपनाया गया है ऐसे में साफ है कि हैडमास्टर स्कूल में समय बर्बाद करने और केवल वेतन हासिल करने के लिए ही पहुंचते हैं। अधिकारी के सुबह 10 बजकर 40 मिनट पर हुए दौरे के दौरान तीन अध्यापक अनाधिकृत रूप से गैर हाजिर पाए गए, जबकि सीरियल नंबर एक को एक दिन पहले की हाजिरी में भी खाली रखा गया था। पूछताछ में हेडमास्टर का जवाब भी संतोषजनक नहीं था।
---
कक्षा में कोई शिक्षक नहीं
शोर मचा रहे थे विद्यार्थी
स्कूल में बैठ विद्यार्थी शोर मचा रहे थे और कोई भी शिक्षक कक्षा में नहीं था। समय पालन रजिस्टर में भी कई अनियमितताएं पाए जाने पर शिक्षा अधिकारी ने कड़ा संज्ञान लेते हुए मुख्य अध्यापक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जेडईओ बिलावर कुलभूषण शर्मा ने बताया कि स्कूल में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों की कक्षाएं खाली होने पर उन्होंने संज्ञान लेते हुए मुख्य अध्यापक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें