फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल गेट पर लटका मिला ताला, बैरंग लौटे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। बनी शिक्षा जोन के बांजल से लगे अपर प्राइमरी स्कूल कछीड़ में शिक्षकों की गैरहाजिरी और स्कूल में ताला लटकने के मामले में शिक्षकों पर इसकी गाज गिरी है। स्कूल के चार शिक्षकों को जोनल शिक्षा अधिकारी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

वहीं वेतन रोकने के निर्देश भी दिए गए हैं। मामला स्थानीय सरपंच अनीता देवी और सामाजिक कार्यकर्ता सुशील बांजलिया की ओर से प्रशासन और शिक्षा विभाग के संज्ञान में लाया गया था। संबंधित अधिकारियों को जानकारी दी गई कि दोपहर 12 बजे तक स्कूल के दरवाजों पर ताले लटके रहे तो वहीं विद्यार्थियों को बैरंग ही स्कूल से लौटना पड़ा है।
मामला संज्ञान में आने के बाद मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रकाश लाल थापा ने जोनल शिक्षा अधिकारी हेमराज को जांच के आदेश दिए हैं। जोनल शिक्षा अधिकारी ने बताया कि स्कूल को किसी भी कारण से बंद रखना बिल्कुल भी सही नहीं है। मामला संज्ञान में आया है जिसके बाद शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिए गए हैं। साथ ही वेतन भी रोक दिया गया है। बताया कि स्कूल में चार शिक्षक तैनात हैं। हेडमास्टर और मास्टर ग्रेड शिक्षक का पद खाली है। उधर, सरपंच ने बताया कि मामला लापरवाही का है। पहले ही विद्यार्थियों की शिक्षा कोरोना महामारी के चलते प्रभावित हुई है। ऐसे में स्कूल पर ताला लटके रहने की जांच की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें