कठुआ। बनी सब डिवीजन में शुक्रवार देर रात दो बजकर 53 मिनट पर भूकंप के तेज झटके से लोगों की नींद उड़ गई। इस दौरान लोग घरों से निकलकर खुले में आ गए। हालांकि इससे किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप का केंद्र डोडा जिले में था। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4 आंकी गई है। बनी के स्थानीय लोगों ने बताया कि जब भूकंप के झटके महसूस किए गए, उस समय अधिकतर लोग नींद में थे। तीव्रता इतनी अधिक थी कि लोग घरों से बाहर निकल आए। संवाद