फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिर से पेयजल आपूर्ति ठप, सात हजार की आबादी हो रही प्रभावित

विज्ञापन
बिलावर में ब्लॉक दिवस कार्यक्रम के दौरान जनसमस्याएं सुनते एडीसी संदेश कुमार शर्मा। संवाद - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
बिलावर। लोक निर्माण विभाग के सभागार में एडीसी बिलावर संदेश कुमार शर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को ब्लॉक दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान कई विभागों के अधिकारी और कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए। भड्डू पंचायत के सरपंच जगदीश चंद्र सपोलिया ने अधिकारी को अवगत करवाया के उनकी पंचायत में पिछले 4 दिनों से पेयजल आपूर्ति प्रभावित है। इससे पंचायत के लगभग सात हजार लोग प्रभावित हैं।
विज्ञापन

कई लोग निजी टैंकरों से पानी मंगवाने को मजबूर हैं। उन्होंने अधिकारी को अवगत करवाया के प्राथमिक उपचार केंद्र भड्डू मे एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध नहीं है। प्राथमिक उपचार केंद्र में रिक्त पड़े डॉक्टरों के पद को जल्द से जल्द भरा जाए। मालती गांव से आए शिष्टमंडल ने अधिकारी को अवगत करवाया कि उनके गांव में मनरेगा के तहत सड़क का निर्माण किया गया था, श्रमिकाें का भुगतान अभी तक नहीं हुआ है। मुनी पंचायत के सरपंच रमेश चंद्र ने अधिकारी को अवगत करवाया के उनके गांव से गुजरने वाली नहर में पानी नहीं छोड़ा गया है, जिसके चलते गांव की सैकड़ों किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कोटी गांव से आए लोगों ने अधिकारी को को अवगत करवाया के कोटी गांव के करीब 100 राशन कार्ड धारकों को सरकारी राशन लाने के लिए गांव से 8 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। उन्होंने मांग की कि उनके गांव में सरकारी राशन उपलब्ध करवाया जाए । कई अन्य इलाकों से आए लोगों ने अधिकारी को लो वोल्टेज, पेयजल की किल्लत और अन्य कई प्रकार की समस्याओं के बारे में अवगत करवाया। इस अवसर पर एडीसी ने लोगों को आश्वासन दिया कि समस्याओं का समाधान जल्द किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें