फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी में पानी की किल्लत से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ/रामकोट। तहसील की पंचायत थड़ाकलवाल में इन गर्मी बढ़ते ही पेयजल संकट गहराना शुरू हो गया है। लोगों को जरूरत के हिसाब से पानी की आपूर्ति नहीं हो पाने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इस संदर्भ में पंचायत थड़ाकलवाल के सरपंच आनंद किशोर ने कहा कि सूत्र खड में जो थड़ाकलवाल पंचायत के वार्ड- 6 के एससी मोहल्ला में पानी की व्यवस्था के लिए जो स्कीम बनाई गई है, उसके लिए डीडीसी नगरोटा गुजरू नारायण दत्त त्रिपाठी के प्रयासों से कैपेक्स बजट के माध्यम से ढाई लाख सुनियोजित किया था, लेकिन बिजली विभाग की अनदेखी के कारण वहां पर आज तक ट्रांसफार्मर की व्यवस्था नहीं की गई। इसकी वजह से वह जलापूर्ति स्कीम ठप है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में जहां ज्यादातर प्राकृतिक स्रोत सूखने के कगार पर हैं, वहीं लोगों के लिए पानी की किल्लत एक बड़ी समस्या उभर कर सामने आ रही है, इसका हल स्थानीय निवासी जल्द से जल्द चाहते हैं।
नायब सरपंच प्रीतम कुमार ने सरकार से गुहार लगाई है कि जल्द इस प्लांट के लिए ट्रांसफार्मर लगाया जाए, जिससे ठप पड़ी यह स्कीम लोगों को पानी की किल्लत से बचा सके। स्थानीय निवासी नरोत्तम दास, रोहित शर्मा, संजय शर्मा, धर्मपाल, राजकुमार आदि ने कहा कि अगर यह स्कीम सुचारु रूप से चला दी जाती है, तो पंचायत थड़ाकलवाल ए और बी के लगभग 8000 लोगों को पानी की किल्लत से नहीं जूझना पड़ेगा। इसलिए सरकार से हम गुहार लगाते हैं कि जल्द इस स्कीम का कार्य पूरा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें