फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांजल भटवाल में पेयजल समस्या पर बढ़ा रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। बांजल भटवाल पंचायत के लोगों का पेयजल के लिए रोष बढ़ता ही जा रहा है। जहां दूसरे दिन भी लोग धरने पर बैठे रहे, वहीं देर रात मौके पर पहुंचे जल शक्ति विभाग के वर्क सुपरवाइजर को लोगों ने प्रदर्शन में साथ ही बैठा लिया। दो टूक चेतावनी भी जारी कर दी है कि जब तक आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर उनकी समस्या का समाधान नहीं कराते, तब तक वर्क सुपरवाइजर को नहीं जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन

भांजल भटवाल के ग्रामीणों का गुस्सा जल शक्ति विभाग के खिलाफ बढ़ गया है। उन्होंने अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोष प्रकट किया। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे स्थानीय निवासी जितेंद्र सिंह पटियाल ने बताया कि दूरदराज के इस गांव के लोग आज भी कई मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। गांव की करीब एक हजार आबादी पिछले कई दिनों से पानी के बगैर गुजारा कर रही है। बार-बार गुहार लगाए जाने के बाद भी विभाग का कोई भी अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लोगों को पानी लेने के लिए कई किमी दूर जाना पड़ता है, जिससे काफी परेशानियां आ रही हैं। विभाग की ओर से इलाके में कोई भी स्थाई कर्मचारी नियुक्त नहीं किया गया है, जिससे आए दिन पेयजल सप्लाई प्रभावित रहती है। पिछले कई महीनों से गांव में पेयजल सप्लाई नहीं की गई है। जब तक गांव में पेयजल सप्लाई सुनिश्चित नहीं की जाएगी, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन

इस बारे में जलशक्ति विभाग के एईई फतेह मोहम्मद का कहना है कि शनिवार को लोगों के प्रदर्शन किए जाने की सूचना मिलने के बाद उन्होंने विभाग के सुपरवाइजर को मौके पर लोगों की समस्या का समाधान करने के लिए भेजा था। लेकिन, प्रदर्शनकारियों ने उन्हें ही बैठा लिया। अब वह खुद मौके पर जा रहे हैं, ताकि समस्या का समाधान किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें