फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनी में छिंज मेले की परंपरा को निभाया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। कोरोना महामारी के चलते लगातार दूसरे वर्ष भी बनी और ढग्गर में ऐतिहासिक मेलों का आयोजन नहीं हो सका। रविवार को बनी में छिंज की परंपरा को निभाया गया, जिसमें पीर की मजार पर चादरपोशी के बाद परंपरा को निभाने मात्र के लिए दंगल के मुकाबले कराए गए। कोविड नियमों का पालन करते हुए बड़े आयोजन को टाल दिया गया था।
विज्ञापन

ज्ञात रहे कि बनी का ऐतिहासिक मेला, हिमाचल और जम्मू कश्मीर की संस्कृतियों का संगम माना जाता है। यहां दोनों ओर से कलाकार इस मेले की रौनक को बढ़ाते रहे हैं, और पंजाब, जम्मू कश्मीर और हिमाचल समेत उत्तर भारत के कई राज्यों से नामी पहलवान भी दंगल के लिए पहुंचते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें