फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी को मजबूत बनाने पर की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन की योजनाएं और बूथ स्तर पर पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने पर चर्चा करने के लिए कठुआ, हीरानगर, घगवाल, बिलावर और बसोहली के भाजपा विस्तारकों की बैठक का आयोजन किया। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं जम्मू कश्मीर विस्तारक योजना संयोजक पवन शर्मा, जिलाध्यक्ष गोपाल महाजन और जिला आयोजन सचिव विशाल परिहार ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए पवन शर्मा ने पार्टी विस्तारकों को निर्देश दिया कि परिसीमन रिपोर्ट सार्वजनिक होने के तुरंत बाद जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के साथ बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने पर जोर दिया जाए। उन्होंने विस्तारकों से कहा कि वे अपने-अपने बूथ क्षेत्र की जनता से संपर्क करें और उन्हें राज्य और केंद्र दोनों में भाजपा सरकार द्वारा किए गए कार्यों से अवगत कराएं और उनके मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करें। शर्मा ने कहा कि मंडल अध्यक्ष और शक्ति केंद्र प्रभारी के समन्वय से हर बूथ पर अपने दौरे के दौरान पार्टी का प्रारूप भरवाएं। जिसमें पार्टी का आधार बढ़ाने, उसकी नीतियों और कार्यों के समर्थन के लिए विस्तारकों को प्रति बूथ कम से कम 100 व्यक्तियों को पार्टी के साथ जोड़ना चाहिए।
वहीं, जिलाध्यक्ष गोपाल महाजन ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए और विस्तार के लिए तीन लक्ष्य निर्धारित किए हैं। जिसमें मुख्य रूप से पार्टी का लक्ष्य आगामी 25 दिसंबर तक जिले के सभी मतदान केंद्रों में बूथ समितियों का गठन करना और जिले के सभी मतदान केंद्रों पर जनवरी 2022 तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात का प्रसारण सुनिश्चित करना है। इसी प्रकार जिला आयोजन सचिव कठुआ ने विस्तारकों द्वारा किये गये कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विस्तारक अपना काम पूरी लगन से कर रहे है और आने वाले समय में और भी अधिक समर्पण के साथ-साथ संगठन की पूरी उम्मीदों पर अपना काम सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें