फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाला बंद होने से फैल रही गंदगी

विज्ञापन
रघुनाथपुरा में नाला बंद होने से फैली गंदगी। - संवाद - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
हीरानगर। हरिपुर पंचायत के रघुनाथपुरा में दो वर्ष से बंद पड़े नाले में जमी गंदगी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। नाले से निकलने वाली बदबू के कारण यहां से गुजरना मुश्किल हो गया है। साथ ही गांव में बीमारियां फैलने का डर भी बना हुआ है। लोगों ने कई बार सरपंच और डीडीसी से इसे साफ कराने की मांग की, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी शुभम कुमार ने बताया की करीब दो वर्ष पहले एक रास्ता बनाने के लिए इस नाले को मिट्टी से भर दिया गया था। उस वक्त भी हमने यह गुहार लगाई थी कि अगर नाले के ऊपर से रास्ता बनाना है तो उसके नीचे पाइप लगा दी जाए, ताकि नाले में पानी की निकासी बंद न हो। हमारी किसी ने नहीं सुनी, इसमें मिट्टी भरकर रास्ता बना दिया गया और नाला बंद हो गया। अब यहां हर वक्त गंदा बदबूदार पानी भरा रहता है। इसकी वजह से गांव में बीमारियां फैलने का डर भी बना हुआ है। सुजीत कुमार ने कहा कि अगर पंचायत प्रतिनिधि नाले की निकासी नहीं करवा सकते तो यहां फैली गंदगी को साफ करवाएं। बरसात में यह नाला और भी भर जाता है और गंदगी बाहर बहने लगती है। उन्होंने कहा अगर जल्द इस नाले को साफ नहीं किया गया तो मजबूरन यहां के लोगों को सड़कों पर आना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें