फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फीली हवा से बढ़ गईं मुश्किलें

Thu, 12 Jan 2017 12:35 AM IST
kathua
विज्ञापन
बनी रौलका में बर्फबारी के बाद का नजारा - फोटो : बनी रौलका में बर्फबारी के बाद का नजारा
विज्ञापन
जिले में मौसम पल-पल रंग बदल रहा है। पहाड़ी इलाकों में जहां दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहे, वहीं मैदानों में अच्छी धूप खिली। बर्फबारी के बाद मौसम खुलने के बावजूद सर्द और हाड़ कंपाने वाली हवा का दौर जारी है। लगातार तापमान निचले स्तर पर बना हुआ है। बनी में बुधवार को  दिन का अधिकतम तापमान सात डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री के आसपास बना रहा।
विज्ञापन


उधर मैदानी इलाकों में भी कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। मंगलवार और बुधवार की मध्य रात्रि जिले में सीजन की सबसे सर्द रात दर्ज की गई। हालांकि बुधवार का दिन भी कड़ाके की सर्दी का एहसास करवाता दिखाई दिया। मैदानी इलाकों में दिन का अधिकतम तापमान सोलह डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोग सर्दी से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें