फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजा मंडलीक देवस्थान पर श्रद्धालुओं ने माथा टेका

विज्ञापन
विज्ञापन
बसोहली। राजा मंडलीक देवस्थान फरनाट पर रविवार को दर्शन समागम यात्रा शुरू हो गई। इस मौके पर यहां काफी संख्या में श्रद्धालु उमड़े और दरबार में माथा टेका। इसके बाद देव स्थान पर आयोजित लंगर में दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। कमेटी के सदस्य केवल सिंह, भगवान सिंह सिंह, वलवान सिंह, सोहन सिंह, शुना पठानिया, विशन सिंह, संदीप पाल, दलीप सिंह, गगन सिंह, यशपाल सिंह आदि ने बताया कि दर्शन समागम के लिए यहां तैयारी एक सप्ताह पूर्व भी शुरू कर दी गई थी। सभी महत्वपूर्ण कामों को निपटा कर लंगर आदि की व्यवस्था के लिए जरूरी प्रबंध किए गए हैं। प्रत्येक रविवार यहां लंगर की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

यह समागम यात्रा 19 जून रविवार को शुरू हुई है जो अगले पांच रविवार तक जारी रहेगी। इसमें हर वर्ष की तरह दूर-दूर से श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर अपनी हाथ की कलाई पर सफेद धागा बंधवाते हैं। इसका अपना एक विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि इस पवित्र देवस्थान का धागा अपने हाथ की कलाई पर धारण करने से संपूर्ण दुखों का नाश हो जाता है।
लोगों की आस्था का केंद्र है राजामंडलीक बाबा देव स्थल
बसोहली के निकटवर्ती फरनाट इलाके में स्थित राजा मंडलीक देव स्थान न सिर्फ स्थानीय बल्कि पंजाब, हिमाचल व अन्य प्रदेश के लोगों की आस्था का केंद्र है। मान्यता है कि जहरीले से जहरीला सांप काटने के बाद यहां मिलने वाले प्रसाद और हाथ पर धारण करने वाले सूती सफेद धागे से सर्पदंश तक बेअसर हो जाता है, और जिस व्यक्ति की कलाई पर इस देवस्थान का धागा बंधा होता है जहरीले जीव जंतु उसके निकट भी नहीं आते हैं।
विज्ञापन

राजा मंडलीक बाबा रुष्ट न हों इसके लिए इस देव स्थान पर हर वर्ष जन्माष्टमी के दूसरे दिन विशेष पूजा-अर्चना भी की जाती है। हर माह के रविवार के दिन यहां कयूर, नई फसल और मीठे पकवान चढ़ाए जाते हैं। समागम यात्रा के दौरान हर समुदाय के लोग यहां पहुंचते हैं और अपनी हाजिरी लगाते हैं। मौजूदा समय में इस देवस्थान को विकसित करने के लिए भी प्रयास किए जा रही है। इतना ही नहीं इस देवस्थान तक पहुंचने के लिए पक्की सड़क बनाने के लिए 61.91 लाख रुपये की राशि भी मंजूर हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें