शहर के वार्ड 13 में गली का निर्माण शुरू करवाते नगर परिषद के प्रधान नरेश शर्मा, संवाद।
- फोटो : KATHUA
कठुआ। शहर में जन सुविधा को बेहतर बनाने के लिए जारी प्रयासों के अंतर्गत नगर परिषद ने वार्ड 13 में लेन का निर्माण कार्य शुरू किया है। इसका उद्घाटन नगर परिषद के प्रधान नरेश शर्मा ने किया।
इस मौके पर प्रधान ने बताया कि करीब एक साल पानी निकासी की समस्या का समाधान करने के लिए डीप ड्रेन का निर्माण कराया गया था। अब एक बार फिर से छह लाख रुपये की लागत से गली को पक्का किया जा रहा है। गली के पक्की हो जाने से लोगों को आने जाने के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी। साथ ही गली में सफाई भी पहले से बेहतर होगी।
इस मौके पर मौजूद वार्ड के पार्षद रंधीर सिंह ने कहा कि पार्षद बनने के बाद से उनका प्रयास वार्ड में लोगों की सुविधाओं को बढ़ाने का रहा है। प्रधान के सहयोग से वह काफी समस्याओं का समाधान कराने में सफल भी रहे हैं। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में उनके वार्ड में सभी गलियों को पक्का बनाने का लक्ष्य प्राप्त कर लिया जाएगा।