फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला में डेंगू केे 14 नए मामले मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिले में डेंगू का डंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। कठुआ में डेंगू का प्रकोप शुरू हुए ढाई महीने बीतने को हैं, लेकिन नए मामले रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं। स्थिति यह है कि मंगलवार को एक बार फिर 14 नए मामले डेंगू के सामने आए हैं। इसके बाद जिले में इस सीजन के आधिकारिक आंकड़े बढ़कर 270 पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

ताजा मामले नगरी, फ्लोट, हरियाचक, शिवानगर, दिलवां, वार्ड तीन, सीटीएम, नंगल, महरोली, गोविंदसर, मढ़ीन, वार्ड दस और पृथी चक से रिपोर्ट हुए हैं। साफ है कि डेंगू ने अब इन इलाकों में भी दस्तक दे दी है। उधर, स्वास्थ्य विभाग के मलेरिया विंग की टीमें मंगलवार को भी शहर और औद्योगिक क्षेत्र में एंटी लारवा स्प्रे में जुटी रहीं। बर्तनों से लेकर पानी की टंकियों में स्टोर किए गए पानी पर लोगों को पनप रहे एडीज मच्छर के लारवा दिखाकर उन्हें मौके पर ही नष्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें