फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसोहली से उधमपुर बस सेवा शुरू करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बसोहली। बसोहली से उधमपुर बस सेवा न होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, बसोहली से उधमपुर की बस के लिए यात्रियों को बसोहली से लगभग 32 किलोमीटर का सफर तय कर महानपुर जाना पड़ता है, वहां से मिनी बस का सहारा लेकर फिंतर तक पहुंचते हैं। इसके बाद बिलावर व फिंतर पहुंचकर उन्हें उधमपुर के लिए बस मिलती है। सथानीय राजेंद्र महाजन, शिव सागर शर्मा, अंकित शर्मा, बिशाल कपूर, वेद प्रकाश फंदा, दीपक कपूर, आयुष गौर, इंद्रजीत, अनिल आदि ने बताया कि करीब डेढ़ वर्ष पूर्व बसोहली से उधमपुर बस सेवा सुचारु रूप से चल रही थी, जो कि पिछले लगभग डेढ़ वर्ष से बंद है ।
विज्ञापन

जिसके चलते क्षेत्र के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बसोहली के बहुत से लोगों की रिश्तेदारियां रामकोट, छलन, किशनपुर, मनवाल, बटटल, रौंद मेल, और उधमपुर में है, इसके साथ ही बसोहली के बहुत से नागरिक अपने रोजमर्रा काम के लिए इन इलाकों का रुख करते है। अपने ही क्षेत्र में उधमपुर बस सेवा न मिलने से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोगों ने इस बस सेवा को शीघ्र शुरू करने की मांग की है ताकि नागरिकों को परेशानियों का सामना न करना पडे़, और क्षेत्र के नागरिकों को इस बस की सुविधा का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें