फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बग्गन में एटीएम स्थापित करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। बग्गन ब्लॉक और लोहाई मल्हार ब्लॉक के लोगों ने बैंक प्रबंधकों से उनके गांव में एटीएम स्थापित करने की मांग की है। सरपंच सुरेंद्र सिंह, पंच अजीत कुमार, जोगिंद्र कुमार, ओंकार चंद, देशराज और अन्य लोगों ने बताया कि दो वर्ष पूर्व उनके गांव में जम्मू कश्मीर बैंक की शाखा खोली गई थी, लेकिन आज तक एटीएम स्थापित नहीं किया गया है। ऐसे में रविवार के दिन रुपयों की जरूरत पड़ने पर उन्हें 16 किलोमीटर दूर किशनपुर या फिर बिलावर जाकर एटीएम से रुपये निकालने पड़ते हैं।
विज्ञापन

पंचों ने कहा कि इस संबंध में कई बार बैंक प्रबंधकों से शाखा के पास एटीएम लगाने की मांग की जा चुकी है लेकिन कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। सरपंच ने बताया कि अगर बैंक के पास एटीएम की सुविधा उपलब्ध हो जाए तो दोनों ब्लॉक की लगभग 10 हजार आबादी को फायदा मिलेगा। जनप्रतिनिधियों ने बैंक प्रबंधकों से मांग की है कि जल्द से जल्द जम्मू कश्मीर बैंक की बग्गन शाखा पर एटीएम की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें