शिक्षकों की समस्याओं के बारे में जानकारी देते जम्मू कश्मीर प्रवक्ता फोरम के पदाधिकारी। संवाद
- फोटो : KATHUA
कठुआ। हाल के दिनों में जम्मू कश्मीर शिक्षा विभाग की ओर से संचालित स्कूलों में खाली पड़े प्रवक्ताओं के पदों की जारी सूची पर कार्रवाई करते हुए सभी रिक्त पदों को भरे जाने की जम्मू कश्मीर प्रवक्ता फोरम ने मांग की है। रविवार को कठुआ में आयोजित बैठक के उपरांत जानकारी देते हुए फोरम के जम्मू कश्मीर प्रधान अमरनाथ ठाकुर ने मांग करते हुए कहा कि कैट की ओर से जारी सूची के सभी खाली पदों को जल्द से जल्द सौ प्रतिशत भरा जाए। इसके अलावा उन्होंने डीपीसी के आदेश जारी किए जाने की मांग दोहराई।
उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षण व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कार्रवाई करने के बजाए टेंटेटिव सीनियारिटी लिस्ट निकालकर बेवजह शिक्षकों को परेशान कर रही है। इसके खिलाफ उनकी फोरम हर जम्मू कश्मीर केे हर जिले में शिक्षकों के साथ बैठक कर रही है। ताकि शिक्षकों की लंबित मांगों को लेकर उन्हें एकजुट किया जा सके। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो फोरम शिक्षकों को उनका हक दिलाने के लिए न्यायालय की शरण भी ले सकता है।