फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में सड़क सुविधा पहुंचाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। सड़क की सुविधा से वंचित जंगलोट पंचायत के प्रतापकोट वासियों ने प्रशासन से उनके गांव में सड़क पहुंचाने की मांग की है। वीरवार को डीसी राहुल पांडेय के समक्ष अपनी मांग रखते हुए ग्रामीणों ने उनके गांव तक सड़क पहुंचाने की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों का नेतृत्व कर रहे अशरफ अली ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार के राज में कामों की लंबी फेहरिस्त पेशकर एसटी समाज के विकास के दावे तो किए जाते हैं लेकिन इसका असर जमीन पर नहीं दिखाई देता। जिला मुख्यालय से सटे उनके गांव में बिजली, पानी, प्राइमरी स्कूल जैसी सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं, लेकिन एक अदद सड़क न होने के कारण गांव में रहने वाले 45 परिवारों को आवागमन की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के इस मौसम में उन्हें कही भी जाने के लिए दो किलोमीटर का सफर पहले पैदल पूरा करना पड़ता है। तब उन्हें सड़क की सुविधा मिल पाती है। उन्होंने प्रशासन से उनके गांव में सड़क की सुविधा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें