फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में रिक्त पड़े पदों को भरने की मांग उठाई

विज्ञापन
स्कूल में रिक्त पड़े पदों को भरने की मांग को लेकर जिला के मुख्य शिक्षा अधिकारी के कार्यालय पहुंचे - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
बिलावर। डुगैन ब्लॉक की गोडू फलाल पंचायत के प्रतिनिधियों का शिष्ट मंडल मुख्य शिक्षा अधिकारी से स्कूल में रिक्त पड़े पदों को भरने के लिए सोमवार को मिला। इस संबंध में पंचायत प्रतिनिधियों ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। गोडू फलाल पंचायत की सरपंच कैलाशो देवी के नेतृत्व में पहुंचे शिष्टमंडल ने अधिकारी को अवगत करवाया कि उनकी पंचायत के सरकारी हाई स्कूल रोलका में 19 अलग-अलग पद सृजित किए गए हैं, जिनमें से 14 पद रिक्त पड़े हैं। ऐसे में स्कूल में पढ़ाई करने वाले ढाई सौ विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

केवल 5 शिक्षकों से स्कूल चल रहा है।
पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा की ने मुख्य शिक्षा अधिकारी से मांग की कि जल्द से जल्द हाई स्कूल रोलका में रिक्त पड़े सभी पदों को भरा जाए। इस अवसर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी ने प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के भीतर स्कूल में रिक्त पड़े पदों को भर दिया जाएगा। शिष्टमंडल में संजय कुमार, नायब सरपंच केल सिंह, पंच कृपाल सिंह, पंच राजकुमार, पंच ध्यान सिंह आदि मौजूद रहे। मुख्य शिक्षा अधिकारी को समस्याओं के बारे में अवगत करवाने के बाद पंचायत प्रतिनिधियों का शिष्टमंडल जिला उपायुक्त राहुल यादव से उनके कार्यालय में मिला। पंचायत प्रतिनिधियों ने जिला उपायुक्त को अवगत करवाया के पंचायत एक दूरदराज इलाका है और पंचायत के कई मोहल्लों में आज तक सड़क सुविधा नहीं है, जिससे लोगों को काफी परेशानियां उठानी पड़ती है। उन्होंने जिला उपायुक्त से मांग की कि जिन-जिन इलाकों में सड़क संपर्क नहीं है उन इलाकों को सड़कों से जोड़ने के लिए जल्द से जल्द कोई योजना बनाई जाए और दूरदराज के क्षेत्रों को सड़क संपर्क से जोड़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें