बिलावर। पल्लन गांव में जारी वॉलीबाल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में रविवार को आर्मी गोल्ड स्पॉट ए की टीम ने आर्मी गोल्ड स्पॉट बी की टीम को हराकर प्रतियोगिता अपने नाम कर ली।
फाइनल मैच आर्मी गोल्ड स्पॉट ए और आर्मी गोल्ड स्पॉट बी की टीमों के बीच खेला गया। 5 सेटों के मुकाबले में आर्मी गोल्ड स्पॉट ए की टीम ने प्रतिद्वंदी टीम को 3-0 से हराकर प्रतियोगिता पर कब्जा जमा लिया। प्रतियोगिता में विजेता और उपविजेता रहने वाली टीमों को आयोजक सूरज सिंह, अजीत सिंह, ओंकार सिंह, राजपाल सिंह और प्रदीप सिंह की ओर से नगद पुरस्कार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले आर्मी के खिलाड़ी सैंडी और गगनदीप को भी आयोजकों की ओर से ट्राफी और नगद पुरस्कार दिया गया।