फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल के कमरे में मृत मिला युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। शहर के एक होटल में एक 35 वर्षीय युवक संदिग्ध अवस्था में मृत पाया गया है। शनिवार दोपहर बाद स्टेडियम रोड स्थित होटल के कमरे से पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी कठुआ पहुंचाया। मृतक की पहचान जितेंद्र कुमार पुत्र विशंभर दास निवासी वार्ड 7 कठुआ के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मृतक ने शुक्रवार की रात को होटल में कमरा लिया था। शनिवार दोपहर तक जब वह न तो खुद कमरे से बाहर निकला और न ही उसने किसी चीज का ऑर्डर किया, तो होटल के प्रबंधकों को चिंता हुई और उन्होंने जानकारी पुलिस से साझा की। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब होटल के कमरे का दरवाजा खोला, तो वह संदिग्ध अवस्था में मृत पाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें