फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बसोहली उत्सव से पहले डीसी ने तैयारियों का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कठुआ। बसोहली उत्सव को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को उपायुक्त राजेश शर्मा ने बसोहली के विभिन्न प्रमुख स्थलों का दौरा कर उत्सव की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने आयोजन से जुड़े स्थलों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से सभी जरूरी काम पूरे करने और बाहर से आने वाले पर्यटकों एवं आगंतुकों के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

डीसी ने जवाहर नवोदय विद्यालय, डिग्री कॉलेज के समीप हॉस्टल, वाटर स्पोर्ट्स सेंटर के पास स्थित भवन, जंजघर मैदान, रानी तालाब, ओबीसी हॉस्टल, वाटर स्पोर्ट्स सेंटर और रामलीला मैदान सहित अन्य चिन्हित स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से मौके पर उपलब्ध सुविधाओं और चल रहे कार्यों की जानकारी ली तथा कई स्थानों पर तत्काल सुधार के निर्देश जारी किए। जवाहर नवोदय विद्यालय के निरीक्षण के दौरान डीसी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को मल्टीपर्पज हॉल के बाहर टाइल लगाने का काम सात दिन के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही हॉल से सटी सड़क पर तारकोल बिछाने का काम भी जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। इस मौके पर डीसी ने जल शक्ति विभाग को पर्याप्त पेयजल व्यवस्था, विद्युत विभाग को इन स्थानों पर बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए प्राथमिकता के आधार पर व्यवस्थाएं करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
इनसेट -

रानी तालाब में फव्वारे चलाने और बिजली बहाल करने के निर्देश

बसोहली के प्रमुख आकर्षणों में शामिल रानी तालाब का भी डीसी ने निरीक्षण किया। उन्होंने वहां की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए बिजली आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए। साथ ही फव्वारों को सही तरीके से संचालित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने को कहा। इसके बाद डीसी ने ओबीसी हॉस्टल, वाटर स्पोर्ट्स सेंटर और रामलीला मैदान का भी जायजा लिया। उन्होंने इन स्थलों पर आधारभूत ढांचे, स्वच्छता, पेयजल, बिजली, सड़क संपर्क और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को समय रहते पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त उपायुक्त बसोहली पंकज भगोत्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें