फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरपीएफ जवानों ने की साफ-सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। सीआरपीएफ की 121 बटालियन की ओर से स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है, जिसके तहत प्रत्येक दिन अलग-अलग स्थानों पर स्वच्छता संबंधी अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को गर्ल्स हाई स्कूल और मिडिल स्कूल फेरु चक में सीआरपीएफ के अधिकारियों और जवानों ने विद्यार्थियों के साथ मिलकर सफाई अभियान चलाया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पॉलिथीन मुक्त वातावरण बनाने के लिए हम सबको मिलकर स्वच्छता अभियान चलाने होंगे। स्वच्छता को लेकर हर नागरिक को जागरूक होना चाहिए। अपने आसपास साफ-सफाई का पूरा ख्याल रखें ताकि गांव और कस्बे की सुंदरता बनी रहे और गंदगी से फैलने वाली बीमारियों से छुटकारा मिल सके।
अधिकारियों ने बताया कि स्वच्छता पखवाड़ा 15 दिसंबर तक मनाया जाएगा। इसके तहत उपमंडल के विभिन्न इलाकों में इसी तरह से सफाई अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन

सीआरपीएफ की ओर से किए गए इस प्रयास की सराहना करते हुए गर्ल्स हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक शिवराम ने कहा देश की सुरक्षा में जुटे जवानों को देखकर विद्यार्थी स्वच्छता के प्रति प्रेरित हुए हैं। निश्चित तौर पर यह विद्यार्थी अब अपने घरों में जाकर अपने आसपास के लोगों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करेंगे। इस मौके पर कमांडेंट प्रह्लाद पासवान, मंजू थापा महेश कुमार यादव आरती कोठारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें