फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सहायक अस्पताल में बनेगा क्रिटिकल केयर हेल्थ ब्लॉक

Sun, 04 Jan 2026 12:15 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
जीएमसी कठुआ में जारी निर्माण कार्य का जायजा लेते महाप्रबंधक नेशनल हेल्थ मिशन। संवाद
विज्ञापन
मिशन निदेशक एनएचएम बैठक कर जिले भर के निर्माण कार्य और स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत 13 करोड़ की लागत से बन रही एकीकृत सार्वजनिक स्वास्थ्य लैब को इसी महीने जनवरी के अंत तक पूरा करवा लिया जाएगा जबकि 23 करोड़ की लागत से क्रिटिकल केयर ब्लॉक की इमारत का निर्माणकार्य आगामी मार्च से पहले पूरा हो जाएगा। राजकीय मेडिकल कॉलेज कठुआ के सहायक अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन दोनों इमारतों को आगामी वित्तीय से ही कार्यात्मक बनाने की योजना पर कार्य किया जा रहा है।

जम्मू-कश्मीर एनएचएम के मिशन निदेशक बसीर उल हक चौधरी ने जिले भर में संचालित विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के कार्यान्वयन और प्रगति की समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक के बाद मिशन निदेशक की ओर से जीएमसी कठुआ के सहायक अस्पताल में निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर हेल्थ ब्लॉक व एकीकृत सार्वजनिक स्वास्थ्य लैब का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान चौधरी ने निर्माण कार्य में लगी एजेंसियों को गुणवत्ता में किसी भी तरह की कोताही न बरतने के निर्देश दिया। उन्होंने सभी निर्माण कार्यों को निर्धारित समयबद्ध तरीके में समाप्त करने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन


समीक्षा बैठक में निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं जम्मू डॉ. अब्दुल हमीद जरगर के अलावा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में मिशन निदेशक ने विभिन्न कार्यक्रमों-क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम, गैर-संचारी रोग, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, एनीमिया मुक्त भारत सहित एनएचएम के अंतर्गत संचालित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं पर विशेष रूप से विस्तार से चर्चा की। उन्होंने न केवल जिला एवं ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रमों के प्रदर्शन और उनकी उपलब्धियों के साथ-साथ कमियों की पहचान की तथा कार्यान्वयन से जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा की।
विज्ञापन

इस मौके पर चौधरी ने जिले के विशेषकर कमजोर एवं दुर्गम क्षेत्रों में सामुदायिक पहुंच बढ़ाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश और रणनीतिक सुझाव भी दिए गए। बैठक के दौरान एनएचएम मिशन निदेशक ने स्वास्थ्य कर्मचारियों की ओर से दी जा रही सेवाओं की जबावदेही, सुदृढ़ निगरानी तंत्र, रियल-टाइम डेटा विश्लेषण और समयबद्ध सुधारात्मक कदमों के महत्व पर जोर दिया। समीक्षा बैठक में जीएमसी जम्मू माइक्रोबायोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. संदीप डोगरा, जीएमसी कठुआ प्रधानाचार्य डॉ. सुरिंद्र कुमार अत्री, राज्य क्षय रोग अधिकारी जम्मू, मुख्य चिकित्सा अधिकारी विजय रैना, एनएचएम जम्मू-कश्मीर नोडल अधिकारी के अलावा जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राधाकृष्ण और ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें