फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में गिरी पिकप, महिला की मौत, छह जख्मी

Thu, 11 May 2017 01:09 AM IST
ब्यूरो/कठुआ
विज्ञापन
हादसा
विज्ञापन
बसोहली थानाक्षेत्र के अधीन पड़ते द्रम्मन इलाके में बुधवार शाम हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि छह अन्य घायल हो गए। हट्ट और द्रम्मन के बीच हुए इस हादसे के बाद घायलों को नजदीक पड़ते हिमाचल के समलेऊ अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बाद में उन्हें जिला अस्पताल डलहौजी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहिंद्रा पिकअप वाहन द्रम्मन के नजदीक पहुंचते ही चालक के नियंत्रण से बाहर चला गया और गहरी खाई में लुढ़क गया। आसपास के लोगों ने राहत कार्य शुरू करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार  मोहिंद्र पिकअप संख्या जेके08 डी 9120 खाई में लुढ़क गई।

मृतक महिला की पहचान अंग्रेजो देवी निवासी हट्ट के रूप में हुई है जबकि अन्य घायलों की पहचान सुरेश कुमार, विजय सिंह, राज कुमार, करतार सिंह, दर्शनो देवी, नीलम देवी के रूप में हुई है। यही सभी लोग हट्ट, द्रम्मन और कछीड़ के रहने वाले हैं। वहीं मृतका के शव को देर रात बसोहली उपजिला अस्पताल शिफ्ट कर दिया गया जबकि घायलोें का उपचार समलेऊ अस्पताल में किए जाने के बाद उन्हें जिला अस्पताल डलहौजी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें