फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल ने सिर में गोली मारकर दे दी जान

Thu, 11 May 2017 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चांदपुर में लेखपाल के आत्महत्या करने पर विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर की चांदपुर तहसील में कार्यरत लेखपाल ने सिर में गोली मारकर जान दे दी। उसका शव घर में कमरे में मिला। पास में 12 बोर का तमंचा और कारतूस मिले हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है।
विज्ञापन


थाना हीमपुर दीपा के गांव टूंगरी निवासी अभिषेक नगर के मुहल्ला कायस्थान शांतिकुंज में परिवार के साथ रहता था। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार रात्रि अभिषेक ने तमंचे से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली लगने से भेजा बाहर निकल आया।

गोली की आवाज सुनकर पत्नी, मां व बेटा कमरे में पहुंचे तो लहूलुहान शव कुर्सी पर था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अभिषेक के पिता भी लेखपाल थे। उनके निधन के बाद अभिषेक ने मृतक आश्रित कोटे में नियुक्ति पाई थी। उसके दो छोटे बच्चे हैं।
विज्ञापन


आत्महत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। सूचना पर एसडीएम आजाद भगत सिंह, सीओ यशपाल सिंह, कोतवाली निरीक्षक अजय कुमार सिंह, क्षेत्रीय विधायक कमलेश सैनी मौके पर पहुंचे। कोतवाली निरीक्षक अजय कुुमार सिंह ने बताया कि शव के पास से 12 बोर का तमंचा, कारतूस आदि सामान बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें