फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में तीन जख्मी

Thu, 28 Jul 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो/ कठुअा
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : Getty
विज्ञापन
बुधवार शाम लखनपुर के नजदीक हुए सड़क हादसे में बाइक सवार बुरी तरह से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार ट्रक (एचआर55एक्स-4610) की मोटरसाइकिल (पीबी35 बी-4122) से जोरदार टक्कर हो गई।
विज्ञापन


हादसे में जतिंद्र सिंह निवासी रानीपुर पंजाब बुरी तरह से घायल हो गया। उसे स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल कठुआ में भर्ती करवाया गया। डाक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया।

वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इससे पूर्व मंगलवार रात दस बजे के लगभग लोगेट मोड़ के नजदीक नेशनल हाईवे पर लोड कैरियर और बाइक की टक्कर हो गई।
विज्ञापन


हादसे में घायल लोड कैरियर चालक मोहिंद्र निवासी छत्तीसगढ़ और बाइक चालक राहुल निवासी भगवतीनगर को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें