फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के पेट में घोंपा तेजधार हथियार

Mon, 12 Sep 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर के वार्ड नंबर 14 में रविवार की दोपहर एक बेटे ने मां पर तेजधार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


घायल वीरा रानी ने बताया कि रविवार की दोपहर करीब दो बजे उसका बेटा पवन कुमार घर आया। उसने बेटे से खोई स्कूटी के बारे में पूछा, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। कुछ देर बाद वह तेजधार हथियार ले आया।

जब उससे स्कूटी के बारे में फिर से पूछा तो उसने पेट पर हथियार से हमला कर दिया और घर से भाग गया। वीरा को उसके पति के बड़े भाई ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार घायल महिला के पति ने बताया कि उसका बेटा पहले भी घर में कई बार झगड़ा कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें