गांव बुद्धि में रविवार की रात को घरेलू गैस सिलेंडर में आग लगने का मामला प्रकाश में आया। हादसा उस समय पेश आया जब रात में भोजन बनाने के लिए गैस स्टोव चलाया गया। इसकी सूचना मौके पर दमकल विभाग की टीम ने पहुंचकर आग पर काबू पाया।
संयोग से इस हादसे में काई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। दमकल विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सुरेंद्र के घर पर रात को जब उसकी पत्नी अनुराधा ने खाना बनाने के लिए गैस स्टोव ऑन किया किया तो अचानक से सिलेंडर में आग पकड़ ली। फौरन परिजनों से सिलेंडर को बाहर निकाला और दमकल विभाग को सूचित किया। मौके पर पहुंचे विभागीय कर्मचारियों ने पंद्रह मिनट में आग पर काबू पाया। गौरतलब है कि सिलेंडर में आग लगने का पांचवां मामला है।