फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का पर्स छीनकर भाग रहे दो किशोर काबू

Mon, 03 Oct 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बैग स्नैचिंग - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
भिवानी की कृष्णा कॉलोनी में नवरात्र की पूजा करने मंदिर जा रही महिला का पर्स व मोबाइल छीन दो युवक अस्पताल में भागे। मगर आगे पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। महिला को पर्स व मोबाइल तो लौटा दिया मगर महिला ने किसी तरह की शिकायत नहीं की।
विज्ञापन


मामला सुबह करीब सवा नौ बजे का है। कृष्णा कॉलोनी वासी महिला उषा देवी सुबह नवरात्र की पूजा करने मंदिर जा रही थी। इसी दौरान दो किशोर आए और महिला का पर्स और मोबाइल लेकर भागने लगे। दोनों किशोर अस्पताल के पीछे की दीवार से अस्पताल में घुस गए। महिला ने शोर मचाया तो कुछ लोगों ने पीछा किया। इसी दौरान अस्पताल चौकी के पास मौजूद चौकी इंचार्ज परमजीत ने कुछ पुलिस कर्मचारियों के साथ किशोरों को भागते देखा और दबोच लिया। इसी दौरान महिला भी वहां पहुंच गई। उपस्थित लोगों ने दोनों किशोरों की पिटाई भी की। बाद में दिनोद गेट चौकी पुलिस को बुलाया गया। दोनों किशोरों को दिनोद गेट चौकी के हवाले कर दिया गया। मगर महिला ने पुलिस कार्रवाई से बचते हुए किसी तरह की लिखित शिकायत नहीं की। महिला अपना पर्स और मोबाइल लेकर चली गई। दिनोद गेट चौकी से इंचार्ज एएसआई आनंद कुमार ने बताया कि महिला का पर्स व मोबाइल छीन कर भाग रहे दो किशोरों को पकड़ा गया है। मगर महिला ने कोई शिकायत नहीं की है। अब शिकायत नहीं आती है तो दोनों किशोरों को उनके परिजन बुलाकर उनके हवाले किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें