पहाड़ी तहसील बनी में चोरी की वारदातों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ली रहा है। शनिवार की रात चोरों ने विभिन्न दुकानों से दो लाख नकद राशि और मोबाइल फोन के साथ-साथ तीन मोटरसाइकिलें भी चुराईं। हालांकि वारदात की जगह से कुछ दूर आगे तीनों मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार चोरों ने मो. कबीर की दुकान से दो लाख कैश और शेख कम्यूनिकेशन शाप से पांच एंडरॉयड फोन के साथ-साथ पेन ड्राइव और अन्य सामान चुरा लिया। सामान की कीमत करीब 83 हजार रुपए बताई जा रही हैं। इसके बाद भी चोरों ने वारदात को अंजाम देते हुए गणेश वर्कशाप, सतीश शाप और मो. यासीन की दुकान के बाहर लगे मोटरसाइकिल भी चुरा लिए। हालांकि दुकानों से कुछ दूर आगे की सुबह लोगों ने मोटरसाइकिल बरामद कर लिए, जिससे चोरी की घटना का पता चला।
वहीं रेडिमेड कपड़ों की दुकान के मालिक मो. कबीर ने बताया कि उन्होंने कमेटी के दो लाख रुपये जोड़कर रखे थे। गौरतलब है कि दो महीने पूर्व भी लोहांग में विभिन्न घरों में चोरी ने वारदात को अंजाम दिया था। वहीं स्थानीय दुकानदारों और व्यापार मंडल के प्रधान प्रमोद कुमार ने थाना जाकर पुलिस प्रशासन ने रात के समय गश्त बढ़ाने की मांग की। इसके साथ ही चोरों को जल्द पकड़ने के लिए भी गुहार लगाई।