फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर की मौत के बाद घटिया सामान का लोगों ने लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बसोहली। सामुदायिक भवन के निर्माण में लोगों ने घटिया सामग्री लगाए जाने का आरोप लगाया है। लोगों ने रोष जाहिर करते हुए इसमें उपयोग की गई सामग्री जांच की मांग की। बसोहली लेबर यूनियन के प्रधान गुरुदयाल ने बताया कि पिछले दिनों भवन के हाल के बाहरी हिस्से की शटरिंग खोलते समय स्लैब गिरने से उसके नीचे दबकर एक श्रमिक की मौत हो गई थी। उन्होंने मजदूर के परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। इसके साथ ही निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच करने की भी मांग की है।
विज्ञापन

गुरुदयाल ने बताया कि मजदूर की मौत के तीन दिन बीत जाने पर इस मामले में कोई जांच नहीं की गई है। निर्माण कार्य के दौरान जेई और अन्य अधिकारियों को मौके पर रहना चाहिए था, लेकिन वे नहीं थे। भवन बनाते समय अगर कोई भी क्षति पहुंचती है, तो उसके लिए लेबर जिम्मेदार नहीं, बल्कि विभाग जिम्मेदार है। बाहरी राज्य से रोजी-रोटी कमाने आए एक मजदूर की काम करते समय मौत हो गई और विभाग के अधिकारी इसे इतने हल्के में ले रहे हैं, जैसे कुछ हुआ ही नहीं है। लेबर यूनियन के प्रधान ने कहा कि इमारत के बरामदे में एक डिजाइन स्लैब बनाई जा रही थी, जो बिना पिलर के सहारे थी, जो शटरिंग खोलते समय मजदूर की मौत का कारण बनी। यूनियन के सदस्यों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच करवाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि यदि उन्होंने मजदूर की मौत को हल्के में लिया और कुछ नहीं किया तो वे इस मामले में खामोश नहीं बैठेंगे। इस मौके पर मृत मजदूर की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया। इस मौके पर रमेश कुमार, राम कुमार, कमल कुमार, ईश्वर प्रसाद, अमरनाथ, प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें