फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों को पीटने के मामले में जांच शुरू,

विज्ञापन
विज्ञापन
बसोहली। बसोहली के सेंट एनीज कान्वेंट स्कूल में विद्यार्थियों को गैर हाजिर रहने पर पीटने के मामले में प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। जिला उपायुक्त के निर्देश के बाद जहां एडीसी बसोहली तिलक राज थापा ने स्कूल प्रबंधकों को तलब किया वहीं मुख्य शिक्षा अधिकारी ने जांच के लिए डिप्टी सीईओ को बसोहली भेजा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एडीसी बसोहली ने दो सदस्यों की जांच टीम गठित कर दी है जो सप्ताह के भीतर पूरे मामले की रिपोर्ट सौंपेगी। इससे पहले दोपहर बारह बजे स्कूल प्रबंधकों को अभिभावकों के साथ एडीसी कार्यालय में तलब किया गया। स्कूल प्रबंधकों ने बच्चों से मारपीट के आरोपों को सिरे से नकार दिया है तो वहीं साक्ष्य के तौर पर एडीसी कार्यालय पहुंचे एक अभिभावक ने बताया कि उनके बच्चे के साथ किसी भी तरह की मारपीट नहीं हुई है। हालांकि अन्य अभिभावक इस मामले पर सामने नहीं आए हैं। एडीसी बसोहली ने बताया कि सोशल मीडिया सहित अखबार में खबर आने के बाद मामले का संज्ञान लिया गया है। तहसीलदार और जेडईओ की अध्यक्षता में कमेटी जांच कर रही है जो अभिभावकों से भी बात करेगी। बच्चों से स्कूल में मारपीट करने का प्रबंधकों को कोई अधिकार नहीं है। रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
चाइल्ड वेलफेयर कमेटी ने भी जांच के दिए आदेश
बसोहली। कान्वेंट स्कूल में बच्चों की पिटाई मामले की खबर के बाद चाइल्ड वेलफेयर कमेटी ने भी संज्ञान लिया है। उन्होंने जिला चाइल्ड प्रोटेक्शन अधिकारी कठुआ को जांच के निर्देश दिए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के अनुसार कमेटी इस विचार पर है कि मानसिक या शारीरिक तौर पर कारपोरल पनिश्मेंट से न सिर्फ बच्चों को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है बल्कि इससे बच्चों के विकास, आत्म सम्मान पर भी दीर्घकालीन हानिकारक प्रभाव भी पड़ता है। ऐसे में जिला चाइल्ड प्रोटेक्शन अधिकारी को मौके पर जांच के लिए टीम भेजने और कमेटी को पांच दिन के भीतर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें